० दो करोड़ से अधिक गणना पत्रक वितरित किये गये
० 2003 की मतदाता सूची में नाम को लेकर मतदाता पशोपेश में
रायपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया शुरू करने के बाद छग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर सभी बीएलओ द्वारा गणना पत्रक बांट दिया गया है आज कांकेर में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें लद्दाख से आए सांसद टिप्स दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार छग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत 2 करोड़ मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किये जा चुके है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख है। कांग्रेस द्वारा एसआईआर को लेकर किये जा रहे आंदोलन के पश्चात एसआईआर में अनेक प्रावधान कर दिये गये है। जिसके तहत 2003 में मतदाता सूची का आधार मांगा गया है जबकि परिसीमन के पश्चात विस की सीमा बदल गई है जिसको लेकर अब मतदाता परेशान हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री अजय जामवाल एवं पवन साय इस समय निरंतर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों ने नई निगरानी समिति बना दी है लेकिन यहां नये अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें शुरू हो गई है जिसके चलते यहां पर यह काम भी प्रभावित हो रहा है।
सियासी घमासान
प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस समय एसआईआर को लेकर घमासान जारी है दोनों की पार्टी के कार्यकर्ता इस पर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है जिसके कारण यह काम प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार राज्य में इस समय एसआईआर में जो बिंदू दिये गये है इसे पूरा किये जाना कठिन हो गया है। इधर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को मेहताना नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर वे परेशान हो गये है।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

