० कांग्रेस हाईकमान एसआईआर को लेकर ले रहा महत्वपूर्ण बैठक
० नये जिला अध्यक्षों की हो सकती है घोषणा
रायपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े महामंत्री वेणुगोपाल एवं राहुल गांधी की अध्यक्षता में आज 24 अकबर रोड कांग्रेस भवन नई दिल्ली में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जिसमें भाग लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैच एवं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत दिल्ली के लिए रवाना हो गये है।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि नईदिल्ली मे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें प्रदेश के सभी प्रमुखों को कई टिप्प दिये जाएंगे। कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है बिहार में भी पार्टी को कोई विशेष सफलता नहीं मिल पाई है। दीपक बैज के अनुसार राज्य में बीएलओ द्वारा गणनापत्रक बांटे जा रहे है। कांग्रेस के साथियों ने एसआईआर को लेकर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस समय शिक्षकों तथा अन्य कर्मचिारियों को बीएलओ बनाया गया है जिसके चलते शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
नये जिले अध्यक्षों को लेकर होगा मंथन
छग प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि फिलहाल कांग्रेस भवन में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि गत दिनों प्रदेश में हाईकमान द्वारा अब्र्जवर भेजे गये थे जिन्होंने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी ली है लेकिन अभी तक नये जिला अध्यक्षों की घोषण नहीं हुई हे। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नये शिक्षा अध्यक्ष नहीं बनने के कारण एसआईआर का कार्य भावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही नये जिला अध्यक्षों की घोषणा की मांग की है।
आर शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

