0-लाइफ लाइन ग्लोबल फ ाउंडेशन रायपुर में एमएमयू का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 95 नागरिकों की ओपीडी जाँच
रायपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में गरीबों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री श्रम स्वास्थ्य योजना (दाई-दीदी) क्लिक द्वारा इस समय गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं देेने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
यह शिविर केंद्र की सिक्योरिटी ऑफि सर श्रीमती पी. अनुराधा राव के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन की जनप्रिय लोक स्वास्थ्य हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) द्वारा एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर काजल शर्मा की निगरानी में लगाया गया। शिविर में मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. तिलेश्वरी वर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नंदिनी साहू, लैब टेक्नीशियन प्रियंका यादव, नर्स नेहा निर्मलकर ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में लाइफ लाइन फ ाउंडेशन के सभी स्टाफ , प्रशिक्षु (स्टूडेंट्स) और आसपास के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा प्रदान की गई नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर में कुल 95 नागरिकों की ओपीडी जाँच की गई, जिनमें से 17 नागरिकों के लैब टेस्ट किए गए। साथ ही 78 नागरिकों को दवाइयों का वितरण किया गया। सभी लाभार्थियों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
लाइफ लाइन ग्लोबल फाउंडेशन रायपुर की सेंटर हेड ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—हम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित एमएमयू टीम के समस्त सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारे केंद्र में आकर यह नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराई। इससे हमारे स्टाफ , छात्रों और स्थानीय नागरिकों को अत्यधिक लाभ हुआ।
यह स्वास्थ्य शिविर न केवल स्वास्थ्य-जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि नागरिकों को सुलभ और त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का एक सराहनीय प्रयास भी साबित हुआ।
आर. शर्मा
०००

