जशपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। जशपुर पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो के खिलाफ नशे की हालत में वाहन चलाकर दुर्घटना करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कैसे हुई घटना – मामला दर्ज
15 नवंबर को लोरो घाट के पास हाईवे पेट्रोलिंग की अर्टिगा वाहन (ष्टद्द03-8574) ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सिल्बेरियूस केरकेट्टा (उम्र 45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका दाहिना पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। परिजन उन्हें तुरंत जशपुर अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर रेफर किया गया। इस घटना को लेकर पीडि़त के भाई कल्याण केरकेट्टा ने दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 व 128(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आरक्षक पाया गया जिम्मेदार, गिरफ्तारी व वाहन जब्त
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आरक्षक विकास टोप्पो चला रहा था। शराब सेवन की आशंका पर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दुर्घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया है। जांच अभी जारी है।
एसएसपी ने किया निलंबन, विभागीय कार्रवाई भी होगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की गंभीरता और प्रथमदृष्टया आरक्षक की भूमिका को देखते हुए विकास टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही विभागीय जांच भी प्रारंभ की जाएगी।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा—
कानून सबके लिए समान है। हाईवे पर हुए इस गंभीर हादसे में आरोपी आरक्षक के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है और आगे भी विधि के अनुसार कड़ी कार्रवाई होगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

