दुर्ग, 17 नवंबर (प्रेस विज्ञप्ति)। छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल, आरक्षक (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम 2007 के नियम 12(1) के तहत आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के लिए आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पदों हेतु ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। ट्रेड टेस्ट का पहला दिन आज पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने आरक्षक ट्रेडमेन (चालक, टेंट खलासी, डीआर, कुक, स्वीपर, धोबी, नाई) के लिए आवेदन किया है और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें निर्धारित तिथियों पर रक्षित केंद्र दुर्ग (कोतवाली थाना के पीछे, जीवन प्लाज़ा के सामने) उपस्थित होकर ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित होना है।
भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

