0 हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
भिलाई, 17 नवंबर (प्रेस विज्ञप्ति)। दुर्ग जिले में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। शहर के पोलसाय पारा इलाके में सोमवार सुबह नाले से एक युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे स्थल की बारीकी से जांच कराई। प्रारंभिक जांच में शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह अंदेशा मजबूत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया होगा। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है, जो हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

