0 ईडी के केस में पूर्व मंत्री एवं विधायक लखमा सेन्ट्रल जेल के हिरासत में है
रायपुर, 17 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक से आज दो पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं कुलदीप सिंह जुनेजा मिले। डीजीपी से मिलकर उन्होंने सेन्ट्रल जेल में बंद विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा के लिए तथ्काल पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की ताकि उनका आंख (मोतियाबिंद) का ऑपरेशन हो सके।
इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने बताया कि पिछल्े कई दिनों से ईडी के द्वारा वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री कवासी लखमा जेल के भीतर हैं। ईडी द्वारा चलान प्रस्तुत करने के बाद भी उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। गत दिनों छत्तीसगढ़ृ आए पंजाब के वरिष्ठ नेता ने भी उनसके मुलजाकात की थी। इन लोगो ने शासन प्रशासन से तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल उपलबध कराने की मांग की थी। ज्ञात रहे कि जेल में बंदी को बाहर निकालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाता है। इसके पश्चात ही बंदी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करारने के लिए मेकाहारा भेजा जाता है।
पूर्व विधायक के अनुसार कवासी लखमा इस समय आंख की परेशानियों से परेशान हैं। वे अपना मोतीयाबिंद का ऑपरेशन कराना चाहते हैँ, लेकिन उनको बाहर लाने लेजाने के उन्हें पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

