नगरी, 17 नवंबर (आरएनएस)। सरस्वती शिशु मंदिर नगरी में सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के योजनानुसार दिनांक 16 नवंबर 2025 दिन रविवार को सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुशकुन कश्यप सेवानिवृत प्रधान पाठक नगरी एवं श्रीमती आभा श्रीवास्तव व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल डोंगरडूला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहू जनपद सदस्य व श्रीमती गोदावरी साहू पालक समिति के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशकुन कश्यप द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत किया गया साथ ही श्रीमती आभा श्रीवास्तव के द्वारा कुटुंब प्रबोधन पर सारगर्भित उद्बोधन दिये। द्वितीय वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहू द्वारा भारत के विकास में महिलाओं के योगदान में बहुत ही प्रेरणादाई उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशि सिंहा दीदी एवं आभार श्रीमती दीपिका साहू दीदी के द्वारा किया गया। साथ ही विद्यालय के बहने नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती के जीवन के कुछ पहलुओं का नाट्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में गांव एवं नगर की 182 माताओ की उपस्थिति में सफल हुआ जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान प्रफुल्ल चंद साहू एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

