0 स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र सुकमा में सीआरपीएफ भर्ती हेतु विशेष कक्षाएं
सुकमा, 17 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर, सुकमा में नि:शुल्क सीजीपीएससी, व्यापाम की कोचिंग सहित विशेष कक्षाएँ संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं का उद्देश्य युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन एवं अभ्यास उपलब्ध कराना है, ताकि वे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर सकें।
सीआरपीएफ भर्ती के लिए विशेष तैयारी सत्र
इसी श्रृंखला में आगामी सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा के लिए केन्द्र में विशेष क्लासेज आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षकों द्वारा लिखित परीक्षा के पैटर्न, समय प्रबंधन, महत्वपूर्ण विषयों तथा संभावित प्रश्नों पर केंद्रित अध्ययन कराया जा रहा। युवाओं की तैयारी को मजबूत करने के लिए नियमित टेस्ट सीरीज़ भी संचालित की जा रही है।
100 से अधिक युवा शामिल हुए टेस्ट में
सहायक नोडल अधिकारी वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि केन्द्र में आयोजित टेस्ट में 105 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्र में प्रश्नपत्र को सीआरपीएफ लिखित परीक्षा के मानक के अनुरूप तैयार किया गया, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल मिल सके। टेस्ट के बाद शिक्षकों के द्वारा उत्तर विश्लेषण, कमियों की समीक्षा और सुधार हेतु व्यक्तिगत सुझाव भी दिए गए।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

