०केरलापाल निवासी श्रीमती बुदरी वेट्टी ने समर्थन मूल्य पर किया धान विक्रय
सुकमा, 17 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश में धान खरीदी का कार्य इस बार विशेष उत्साह और सुचारू व्यवस्था के साथ आगे ब ढ़ रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सुकमा जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी से किसानों में उत्साह का माहौल है। बुदरी वेट्टी सोसाइटी
सोमवार को सुकमा जिले के केरलापाल धान खरीदी केंद्र में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। केरलापाल की किसान बुदरी वेट्टी पति मुका वेट्टी, ने निर्धारित टोकन के अनुसार 10 क्विंटल धान की बिक्री की। समर्थन मूल्य पर फसल बेचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी, जिससे केंद्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।तीसरे दिन खरीदी में उत्साहतीसरे दिन सुकमा, पुसपाल और केरलापाल उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस दिन कुल 3 किसानों से 91.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जो योजना में किसानों के भरोसे को दर्शाता है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बेहतर व्यवस्थाएँ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में 15 नवंबर से प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। समय से की गई तैयारियों का परिणाम है कि सभी केंद्रों में खरीदी बिना किसी बाधा के जारी है।तकनीकी नवाचारों से बढ़ी सुविधा
सरकार ने किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई तकनीकी लागू की गई हैं। तुँहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्ति प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया। जीपीएस आधारित परिवहन से धान परिवहन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। सतर्क ऐप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर बनाकर धान खरीदी प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

