दुर्ग, 17 नवंबर (आरएनएस)। ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए त्वरित राहत कार्य एवं यातायात नियम तोडऩे वालों पर सख््त कार्रवाई की है।
ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत दिनांक 16.11.2025 को दुर्ग यातायात पुलिस के पॉइंट-ड्यूटी जवानों को लगभग शाम 7:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बसंत टॉकीज के पास दो व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया और बिना किसी विलंब के विभागीय वाहन से दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घटनास्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया और समय पर अस्पताल पहुँचाने की यह कार्रवाई ऑपरेशन सुरक्षा की प्राथमिकताओं, त्वरित सहायता, तत्परता और नागरिक सुरक्षा को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करती है।
जिलेभर में पुलिस ने यातायात नियम तोडऩे वाले 575 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 82,550 रुपए जुर्माना वसूला है।
दिनांक 16.11.2025 को ऑपरेशन सुरक्षा के तहत जिलेभर में पूरे दिन विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख नियम उल्लंघनों पर निम्न प्रवर्तन कार्रवाइयाँ की गईं—
बिना हेलमेट – 85 प्रकरण
बिना सीट बेल्ट – 25 प्रकरण
रैश ड्राइविंग – 15 प्रकरण
नो पार्किंग – 22 प्रकरण
अन्य प्रकरण – सम्मिलित
विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई दिनांक 16.11.2025 को ऑपरेशन सुरक्षा के तहत संचालित विशेष चेकिंग में कुल 22 चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया। सभी वाहनों को जप्त कर नियमानुसार न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई जिले में सुरक्षित सड़क वातावरण बनाए रखने और गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
कुल मिलाकर 575 प्रवर्तन कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें 82,550 की राशि वसूल की गई। यह अभियान जिले में नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ऑपरेशन सुरक्षा – उद्देश्य एवं प्रभाव ऑपरेशन सुरक्षा का मुख्य लक्ष्य –
दुर्घटना होने पर त्वरित राहत उपलब्ध कराना,प्रमुख स्थलों पर सतत गश्त एवं सतर्कता, तथा नियम उल्लंघन पर ज़ीरो टॉलरेंस प्रवर्तन – के माध्यम से सड़क सुरक्षा के स्तर को और मजबूत करना है।
दुर्ग यातायात पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इसी प्रकार की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रखे हु है।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना या संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत 112 या यातायात नियंत्रण कक्ष को दें।
हेलमेट व सीट बेल्ट का सदैव उपयोग करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएँ। निर्धारित पार्किंग का पालन करें और नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा न करें। सुरक्षित यातायात व्यवस्था नागरिक सहयोग से ही संभव है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

