० पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर कुल 03 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
० ग्राम अडबंधा में आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए किया गया मारपीट
० आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही पृथक से किया गया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बलौदा बाजार, 17 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। कार्यवाही के इसी क्रम में आज दिनांक 17.11.2025 को थाना सिमगा पुलिस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अडबंधा में अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए, हांथ मुक्का एवं बांस के डंडे से मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपराध पंजीबध्द करते हुए पृथक से इनके विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 170,126,135 बीएनएसएस में गिरफ्तार व्यक्ति 1. अगम दास दिवाकर उम्र 30 साल निवासी ग्राम अडबंधा थाना सिमगा, 2. धरमदास दिवाकर उम्र 22 साल निवासी ग्राम अडबंधा थाना सिमगा, 3. हिरउ दास दिवाकर उम्र 57 साल निवासी ग्राम अडबंधा थाना सिमगा
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

