बस्ती 17नवंबर (आरएनएस)। राम जानकी मार्ग पर स्थित विशेषरगंज कस्बे में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्वजन एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए जहां चिकित्सक ने मृत्य घोषित कर दी।चुइलबाबू गांव निवासी राजन (26) पुत्र राम रतन गौतम बाइक से विशेषरगंज कस्बे से राम जानकी मार्ग होकर अपने घर चुइलबाबू आ रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजन का विवाह 4 वर्ष पूर्व निशा देवी से हुआ था जिसके एक ढाई वर्ष का बेटा निहाल साहस भी है। राजन घर पर रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भारत पोषण करता था। मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

