बेमेतरा, 14 मई (आरएनएस)। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को रेत और चूनापत्थर से भरे तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया। विशेष जांच अभियान के दौरान एक हाईवा में रेत, जबकि दो अन्य वाहनों में चूनापत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
प्रशासन ने तीनों मामलों में कुल 1 लाख 500 रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज शाखा की टीम ने 12 मई को मारो और आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया था। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी मारो में खड़ा कराया। साथ ही वाहन संचालकों के खिलाफ अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम, 1957 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के संरक्षण और शासन के राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी लगातार जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

