बैठक में बोले पूर्व कांग्रेसी सांसद
बाराबंकी। सोमवार को शहर के एक बाजार में उमेर किद्वई के द्वारा वक्फ सम्पतियों के पंजीकरण हेतु संचालित सेंटर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि, आप लोग इस सेंटर के माध्यम से अतिषीघ्र वक्फ सम्पतियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें तथा गांव गांव वा कस्बों में जाकर लोगों को जानकारी दें तथा लोगों को जागरूक करें। पंजीकरण से सम्पत्ति का प्रबन्धन में पारदर्शिता आती है। और वक्फ से होने वाली आय को शिक्षा स्वास्थ एवं सामाजिक कल्यांण वा धार्मिक जैसे निर्धारित उद्देश्यों के लिये उपयोग करना आसान हो जाता है। श्री पुनिया ने कहा कि, पंजीकृत वक्फ संस्थाऐं कई बार केन्द्र वा राज्य सरकारों की विभिन्न कल्यांणकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के लिये पात्र हो जाती है, जिससे सामाजिक कार्यों के दायरों में बढ़ावा आ जाता है। पंजीकृत वक्फ से सम्बन्धी किसी भी विवाद का निपटारा वक्फ अधिनियम के तहत स्थापित न्यायाधीकरण द्वारा किया जाता है। सरकार के द्वारा दिये गये समय के अन्दर लोगों को जानकारी वा जागरूक करें समय रहते हुये वक्फ सम्पतियों का पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के माध्यम से सम्पत्ति से सम्बन्धित कानूनी सुरक्षा और बेहतर प्रबन्ध प्रदान करती है। जिसमें मुख्य रूप से केसी श्रीवास्तव, मो. मोहसिन, जियाउर्ररहमान खान, तरून चावला, जसवन्त यादव, राम हरख, अजीत वर्मा, रमेश कश्यप, कमरूद्दीन, रावतहरिताष यादव, गोपी कनौजिया, प्रशान्त सिंह, आदि तमाम लोग उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

