रितेष और श्रवण ने दाखिल किया नामांकन
जनवरी में होगा उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव
बाराबंकी(आरएनएस )। यू पी बार कौंसिल के सदस्य पद हेतु जनवरी 2026 में होने जा रहे चुनाव के लिए इस जनपद से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण सिंह वा जिला बार एसो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेष मिश्रा ने तमाम समर्थक अधिवक्ताओं के साथ सिविल कोर्ट परिसर के निकट एकत्रित होकर अधिवक्तगणों को संबोधित किया तदोपरांत बार कौंसिल मुख्यालय इलाहाबाद के लिए प्रस्थान किया।इस अवसर पर श्रवण सिंह ने कहा कि वे अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करेंगे और अधिवक्ता हित की योजनाएं बनाकर कार्य करेंगे।जिला बार एसो के वर्तमान में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा आंदोलन कारी अधिवक्ता के रूप में जाने जाने वाले रितेष मिश्रा ने कहा कि वकीलों पर जुल्म वा उनका उत्पीडऩ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने पूर्व में हापुड़ में हुए वकीलों के उत्पीडऩ/पुलिस लाठी चार्ज का जिक्र कर कहा यह घटना प्रदेश के वकीलों को अच्छी तरह याद है,उन्होंने कहा की ऐसी घटनाएं रोकने के लिऐ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू कराने की दिशा में प्रमुखता से काम करेंगे चाहे सड़क पर संघर्ष करना पड़े।इस अवसर पर राम लखन शुक्ल,विवेक श्रीवास्तव,कौशल किशोर त्रिपाठी,सुरेश गौतम,सुनीत अवस्थी,राकेश शर्मा,सचिन प्रताप सिंह,रवि रंजन श्रीवास्तव,मनोज तिवारी,अमित गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र सूर्यवंशी,राहुल विक्रम सिंह,प्रदीप श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव,शालू सिंह, सन्तोष कुमार,राजेश पाण्डेय,आकाश त्रिपाठी, शरद उपाध्याय सहित भारी संख्या में अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर में प्रात: उपस्थित आकर दोनों प्रत्याशियों क्रमष: श्रवण सिंह व रितेष मिश्रा को इलाहाबाद जाकर नामांकन दाखिल करने हेतु शुभकामनवों के साथ विदा किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

