बाराबंकी। जम्मू कश्मीर में प्रेमिका से बनी पत्नी को छोड़कर दूसरा विवाह करने की तैयारी के आरोपों की शिकायत पर बड्डूपुर पुलिस ने आरोपी पति व उसके पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांचशुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि 25 नवंबर का पति का विवाह है। उसे जम्मू कश्मीर में अकेला छोड़कर भाग आया। देवा थाना क्षेत्र के बेहटा चक निवासी रीता देवी पुत्री स्व. अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मझगंवा गांव निवासी आशीष कुमार पुत्र अवधेश कुमार मुझे प्रेम संबंधों फंसा लिया। फिर 26 जुलाई 2024 को श्री वेलफेयर सोसाइटी लक्ष्मणपुरी कॉलोनी बाराबंकी में उसके साथ में विवाह किया। उसको अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गए। जहां वे लगभग एक वर्ष तक साथ रहे। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसको जम्मू कश्मीर में अकेला छोड़कर घर चले आए। यहां लौटने के बाद फोन पर अतिरिक्त दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल, फ्रिज, बेड, अलमारी, टीवी और 2 लाख रुपये नकद मांग करने लगे। अन्यथा स्थिति में दूसरा विवाह करने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी आशीष कुमार 23 नवंबर 2025 को दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसकी सूचना पर जम्मू कश्मीर से आई विवाहिता बड्डूपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसकी शिकायत पर पुलिस में आरोपी पति आशीष कुमार और उसके ससुर अवधेश कुमार के विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

