बाराबंकी(आरएनएस )। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट व पीडि़ता के साथ गैंगरेप की आरोप में पुलिस ने सोमवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमे गैरइरादतन हत्या की धाराओं में गिरफ्तारी है। पुलिस की जांच में रेप व छिनैती से संबंधित धारा को बल नहीं मिला है।इंस्पेक्टर असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिन क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मगर एक पक्ष की पीडि़ता ने अपने व अपनी बहन के साथ पांच लोगों पर दुष्कर्म करने, विरोध पर पीटने व छिनैती आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को वांछित आरोपी मायाराम व रामपाल पुत्रगण पंचम निवासीगण ग्राम चकरामपुर मजरे नाथूपुर थाना असन्द्रा को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों आरोपियों को गैरइरादन हत्या, मारपीट व हमला करने में जेल भेजा गया है। उनके मुताबिक अन्य धाराओं को जांच में बल नहीं मिला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

