हैदरगढ़ बाराबंकी(आरएनएस )। कोतवाली नगर क्षेत्र के रायबरेली मार्ग पर सोमवार की शाम एक बाइक सवार बच्चे को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिकों ने घायल को अस्पताल पहुंचा जहां परिजनो के आने के उपरांत गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।भटखेरा वार्ड निवासी राजेश तिवारी पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी उम्र्र लगभग 60 वर्ष शाम लगभग 04 बजे किसी कार्य से बाइक से लालपुर गांव की तरफ जा रहे थे वह जैसे ही लालपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी एक लड़का अचानक सड़क पार करने लगा बुजुर्ग ने बाइक में ब्रेक लगा दी और मौके पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई नागरिकों ने बुजुर्ग युवक के सूचना देने के उपरांत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और परिवार के सदस्यों के आने के उपरांत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर उमंग ने बताया कि बुजुर्ग के पैरो की हड्डी टूटने के साथ शरीर के कई हिस्सो में चोट आई है, जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

