हैदरगढ़ बाराबंकी(आरएनएस )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की शाम एम्बुलेंस से एक शराबी युवक को अज्ञात युवक ने भर्ती करा दिया, जिसके बाद शराबी युवक ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया घंटों चले उहापोह के बाद चिकित्सकों ने पुलिस को इंफार्मेशन देने के उपरांत किसी तरह उसके घर को निजी साधन से भिजवा दिया।थानपुर गांव निवासी फूलचंद्र पुत्र परीदीन सोमवार को दतौली चौराहे पर नशे में धुत पड़े हुए थे, घंटो बीत जाने के बाद जब युवक को होश नही आया तो स्थानीय लोगो को कुछ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेज दिया। एम्बुलेंस कर्मियों ने किसी तरह युवक को बेड पर लिटाया उसके बाद वह उठकर बैठ गया और फिर हुडदंग मचाना शुरू कर दिया। शराबी की हुड़दंग से अन्य मरीजो में अफरा तफरी का माहौल बन गया अस्पताल आए सभी मरीज बाहर हो गए। चिकित्सकों ने पकड़कर किसी तरह इंजेक्शन दिया लेकिन उसके ऊपर कोई फर्क नही पड़ा। युवक ने चिकित्सक के साथ अभद्रता करने के साथ अस्पताल में मौजूद बेड को भी उलटने का असफल प्रयास किया इसके अलावा स्टाप कर्मियो को जमकर गालियों से नवाजा। चिकित्सकों ने शराबी को पकड़वाने के लिए मुकामी पुलिस को सूचना दिया लेकिन शराब के नशे में धुत होने की जानकारी पुलिस को होते ही वह भी मुकर गई, चिकित्सकों द्वारा घंटो इंतजार करने के पश्चात उसे निजी वाहन से उसके द्वारा बताए गए पते पर भिजवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल का कहना था मामला संज्ञान में था पुलिस कर्मियों को भेजा गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

