सूरतगंज बाराबंकी 17 नवंबर (आरएनएस )। सूरतगंज कस्बे में आम जनमानस को किफायती और उचित इलाज देने के लिए अन्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का निर्माण सूरतगंज हेतमापुर मार्ग पर चल रहा है। डॉक्टर सत्यवान वर्मा ने बताया कि अस्पताल का निर्माण क्षेत्र की गरीब जनता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है क्षेत्र के जो गरीब-मजलमो को ईलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था उससे निजात मिलेगी। आगे उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में एनआईसीयू, पीआईसीयू,आईसीयू और ट्रामा सेन्टर जैसी सुविधाएं बहुत आसानी से मिल सकेंगी।
इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम
हैदरगढ़ बाराबंकी(आरएनएस )। नगर पंचायत सुबेहा में बीते एक सप्ताह पूर्व एक टेंट का मजूदर 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने इलाज हेतु राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब हो कि भटगवां गांव निवासी दिलशेर अली पुत्र हसन अली उम्र लगभग 40 वर्ष टेंट में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। बीते एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत सुबेहा के बादल पुरवा वार्ड निवासी अल्ताफ के छोटे भाई गुड्डु के वैवाहिक कार्यक्रम में दिलशेर टेंट लगाने गया हुआ था। मृतक की पत्नी गुड्डा बानो का आरोप है कि घर मालिक के कहने पर मृतक छत की रैलिंग पर झालर डाल रहा था, तभी घर से सट कर निकली 11 हजार की लाइन की चपेट आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद सभी लोगों ने राजधानी लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सोमवार को इलाज के दौरान दिलशेर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते पत्नी ने बताया कि छोटे छोटे बच्चे है अब परिवार का पालन पोषण कौन करेगा घर में जो पैसा था वह सब इलाज में खर्च हो गया इसके अलावा रिस्तेदारों के कर्जदार हो गए। प्रभारी निीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

