रायपुर, 17 नवम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के दूसरे दिन 17 हजार 589.60 टन धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 20 हजार 730.40 क्विंटल की खरीदी हुई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

