रायपुर, 17 नवम्बर (आरएनएस)। आज यानी मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती को रन फॉर यूनिटी के रूप में माननीय सांसद कांकेर भोजराज नाग जी के नेतृत्व में महामाया फरसियां से नगरी तक विधानसभा स्तरीय पदयात्रा कर मनाया जाएगा। आज महामाया फरसियां से पूजन कर प्रात: 9 बजे यात्रा प्रारंभ होगा। पदयात्रा का समापन स्थान – बजरंग चौक, नगरी समय- 4 बजे (सभा के रूप में) पदयात्रा कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। आपकी गरिमामयी उपस्थिति, सहभागिता भी के लिए अपील किया गया है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

