कोरबा 18 नवंबर (आरएनएस)। दीपका थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चोरी की मोटरसाइकिल और एसईसीएल के 6 रोलर बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मुख्य आरोपी जय सिंह पटेल पर 10 अपराध पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
दीपका एसईसीएल खदान से रोलर चोरी होने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही जय सिंह पटेल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपका, कुसमुंडा और सर्वमंगला क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 14 बाइक और 6 रोलर बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी- जय सिंह पटेल, अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद रोहिदास, लालजी यादव, इमरान अंसारी और सुनील देवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

