धमतरी, 18 नवंबर (आरएनएस)। सेजेस सिंगपुर में समुदाय के द्वारा स्थापित वाचनालय थाती का उद्घाटन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के द्वारा किया गया था। तब से लेकर अब तक इस वाचनालय को समृद्ध करने के लिए पालकों के द्वारा बच्चों के जन्म दिन पर, वैवाहिक वर्ष गॉंठ पर,परिजन की पुण्य स्मृति में प्रतियोगी एवम मोटिवेशनल पुस्तक भेंट करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में संस्था की व्याख्याता श्रीमती रीना ध्रुव जो स्वयम इस विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं ,ने नीट परीक्षा से सम्बंधित भौतिकी ,रसायन विज्ञान,जीव विज्ञान एवम चार हजार सॉल्वड पेपर्स से सम्बन्धित पुस्तक विद्यालय को भेंट की है। श्रीमती रीना ध्रुव के इस पहल की सराहना एस. एम.डी. सी .के सदस्यों ,विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षकों के द्वारा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। ज्ञात हो कि सेजेस सिंगपुर में बच्चों के जन्म दिन पर पुस्तक भेंट करने के नियम का पालन सभी पालक कर रहे हैं। पालकों की पहल से वाचनालय थाती निरन्तर समृद्ध हो रहा है। विद्यालय में वाचनालय के उपयोग हेतु पृथक कालखण्ड निर्धारित किया गया है।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

