बस्तर, 18 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को बड़ी मुठभेड़ हुई। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जि़ले के घने जंगलों में हुए इस मुकाबले में अब तक 6 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में कुछ वरिष्ठ कैडर भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एसजेडसीएम (सब ज़ोनल कमेटी मेंबर) टेक शंकर* के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे जंगल में तगड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इलाकों में भी पुलिस और सुरक्षा टीमें उच्च सतर्कता पर हैं।
इस मुठभेड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए लगातार कई रणनीतिक ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार सर्चिंग की जा रही है। साथ ही नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा और पुनर्वास योजना से जुड़ें।
गृहमंत्री ने कहा कि कई पुनर्वासित नक्सली जेलों में बंद अपने साथियों से भी समर्पण और पुनर्वास को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि जेल में बंद नक्सलियों को भी पुनर्वास का मौका
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

