रायपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार को पुराने विधानसभा भवन में शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व विधायकों रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद सदन ने दो मिनट का मौन रखा।
यह विशेष सत्र इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आने वाला शीतकालीन सत्र पहली बार नए विधानसभा भवन में आयोजित होगा। पुराने भवन में हो रहा यह आयोजन राज्य की 25 वर्ष की संसदीय यात्रा को समर्पित है।
सत्र का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चाÓ रखा गया है। बैठक के दौरान प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक पहलुओं पर ढाई दशक की उपलब्धियों पर विमर्श होगा। सभी विधायक अपने संसदीय अनुभवों और राज्य की प्रगति से जुड़े विचार साझा करेंगे।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

