० मृत विधायकों को विस में सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। छग विधानसभा के रजतकालीन सत्र में आज विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने पूर्व विधायक रजनीताई उपासने बनवारीलाल अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला को विस शुरू होते ही भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदस्यों को सूचित करते हुए बताया कि विस का आगामी शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर को नया रायपुर स्थित विस भवन सेक्टर 19 को आयोजित किया गया है। चर्चा की शुरूआत करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि छग राज्य के निर्माण के सृष्टा ठाकुर बैरीस्टर छेदीलाल सिंह, ठाकुर प्यारेलाल सिंह एवं पं. सुंदरलाल शर्मा को विस्मृत कर दिया गया है जबकि यही छग राज्य के पुरोधा है। उन्होंने कहा कि विस सत्र में रजत जयंती वर्ष पर इस बात का खास तौर से उल्लेख होना चाहिए कि छग राज्य के निर्माण में किन किन विभूतियों का अहम योगदान रहा है।
संदीप
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

