नारायणपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। अबूझमाड़ के घने जंगलों में मंगलवार सुबह एंटी नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देते हुए डोडीमरका इलाके में नक्सलियों का बनाया गया स्मारक जमींदोज कर दिया। यह स्मारक नक्सली संगठन द्वारा अपने तीन साथियों—कामरेड अनिल दादा, अजित दादा और वारुना दादा—की याद में महाराष्ट्र सीमा से लगे धोबे लंका क्षेत्र में बनाया गया था।
सुरक्षाबलों ने बताया कि अबूझमाड़ के भीतरी इलाकों में नक्सलियों द्वारा खड़े किए गए दर्जनों स्मारक चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें क्रमवार हटाया जा रहा है। बीते कुछ महीनों में सैकड़ों नक्सली स्मारकों को ढहाया जा चुका है, जिससे नक्सली प्रभाव को कम करने में बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। साथ ही अबूझमाड़ क्षेत्र में नए पुलिस कैंपों की स्थापना लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि इलाके में नक्सलियों की बची-खुची पकड़ को भी पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
0

