रायगढ़, 18 नवंबर (आरएनएस)। खरसिया-छाल मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्री बस और ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल ट्रेटमिन्टो के लिए खरसिया सिविल अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत भावना नामक यात्री बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए ट्रेलर और बस चालक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

