रायपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए रायपुर जिले ने आज राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा गौरव हासिल किया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को जल संरक्षण में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम को जल संचय जन भागीदारी (छ्वस्छ्वक्च) 1.0 अभियान में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, जिसे निगम आयुक्त विश्वदीप ने ग्रहण किया। खास बात यह है कि यह पुरस्कार श्रेणी इस वर्ष पहली बार शुरू की गई, जिसमें देशभर के नगर निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम स्थान पर रहा। वहीं रायपुर जिला ईस्टर्न जोन की कैटेगरी 01 में तीसरे स्थान पर और राज्यों की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। रायपुर प्रशासन ने स्थानीय निकायों और जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण को सामूहिक अभियान का रूप दिया। नगर निगम ने 33,082 और जिले ने 36,282 कार्य पूरे किए, जबकि राज्यभर में 4,05,563 जल संरक्षण कार्य पूरे हुए। इनमें वर्षा जल संचयन, रिचार्ज पिट निर्माण, अमृत सरोवर, टॉप डैम और परकोलेशन टैंक शामिल रहे। तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत रायपुर में मौजूद 4 एसटीपी की कुल क्षमता 206 रूरुष्ठ तक बढ़ाई गई। साथ ही 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 रूरुष्ठ शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। रायपुर नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में वर्षा जल संचयन और रिचार्ज पिट्स का निर्माण कराया। शहर के आसपास 20 से अधिक सरोवरों का पुनर्जीवन किया गया। इसके अतिरिक्त भू-जल स्तर की मॉनिटरिंग के लिए स्मार्ट डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया, जिससे जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

