0 परिजनों की शिकायत पर दो शिक्षिकाएं एफआईआर में नामजद
डोंगरगढ़, 18 नवंबर (आरएनएस)। खालसा पब्लिक स्कूल में सातवीं के छात्र सार्थक सहारे के साथ शिक्षिकाओं की मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। क्लास में किताब निकालने में कुछ सेकंड की देरी पर शिक्षिका प्रियंका सिंह ने गुस्से में बच्चे का कान मरोड़कर कनपटियों पर कई तमाचे जड़ दिए, जिससे 13 वर्षीय मासूम की सुनने की क्षमता पर असर पड़ा। घर लौटने पर बच्चा दर्द और डर के कारण बोल नहीं पा रहा था और इशारों में ही बता रहा था कि उसे आवाज सुनाई नहीं दे रही। परिजन उसे लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे, जहां श्वहृञ्ज विशेषज्ञों ने रिपोर्ट में पुष्टि की कि बच्चे की कान की नसों पर तेज चोट पहुंची है, जो थप्पड़ों का सीधा परिणाम है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत बिगडऩे के बावजूद स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने में लगा रहा, स्नढ्ढक्र न करवाने का दबाव बनाया और इलाज का खर्च उठाने का वादा भी बाद में निभाया नहीं। आखिरकार परिजन पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद मेडिकल कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका प्रियंका सिंह और नम्रता साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ स्ष्ठह्रक्क आशीष कुंजाम ने बताया कि जुलाई में हुई इस घटना को लेकर रिपोर्ट स्पष्ट रूप से मारपीट की पुष्टि करती है। इस घटना के बाद शहर में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और मांग की जा रही है कि बच्चे को न्याय मिले तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

