धमतरी, 18 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम की सभापति (स्पीकर) कौशल्या देवांगन ने कहा है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण समारोह देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों का 19 नवंबर को धमतरी आगमन हो रहा है यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धमतरी की धनहा जि़ले में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होना अपने आप में गौरवशाली क्षण है। इस कार्यकम में प्रदेश के अन्नदाता किसानो के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण किया जायेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे जनता से जुड़ेगे। धमतरी जिले के इतिहास में पहला अवसर पर जब केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरा मंत्री मंडल समारोह का साक्षी बनेगा। निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने धमतरी शहर के सभी 40 वार्डो के आम नागरिकों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक कार्यकम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसानो की ख़ुशी में सहभागी बने।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

