0 भखारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
धमतरी, 18 नवंबर (आरएनएस)। एसपी धमतरी के निर्देशन में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत भखारा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। भखारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलियारी मोड़ के पास एक व्यक्ति खुलेआम गांजा पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश ठाकुर, पिता कौशल ठाकुर, निवासी खुटेरी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15 ग्राम गांजा, एक मिट्टी का चिलम, चिन्दी कपड़ा और माचिस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। पूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जिले में नशा-मुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए धमतरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

