रायपुर, 18 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की रजत यात्रा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन दिवंगत नेताओं—रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल—को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में प्रेरणादायी व्यक्तित्व रहीं और उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। बनवारी लाल अग्रवाल के सेवाकार्यों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक रहे अग्रवाल का समाज एवं संगठन के प्रति समर्पण सभी के लिए अनुकरणीय है। राधेश्याम शुक्ल को याद कर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे अनुशासित, कर्मनिष्ठ और जनता के बीच प्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।
तीनों दिवंगत नेताओं की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

