कुशीनगर, 18 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मोहन वर्मा रहे।
उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने देते हुए बताया कि शिविर आयोजन में 40 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। जिसमें 34 ट्राईसाईकिल, 04 स्मार्ट केन, 02 ए0डी0एल0 वितरित किये गये। इसके साथ ही कॉक्लियर इम्प्लान्ट योजनान्तर्गत लाभान्वित यश कुमार को 06 लाख का डेमो चेक देकर विधायक श्री वर्मा ने सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हाटा प्रतिनिधि, डी0सी0 मनरेगा राकेश, बीडीओ हाटा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

