गरियाबंद, 01 जून (आरएनएस)। राजिम पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से 13.775 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोरा तालाब के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार से करीब 6.77 लाख रुपये मूल्य का गांजा मिला। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट डिजायर कार और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 14.12 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धमतरी और ओडिशा के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं मामले में 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

