ऑनलाइन टोकन से मिली सुविधा, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खेती और दैनिक जरूरतों में
कोरिया, 18 नवम्बर (आरएनएस)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में ग्राम नरसिंहपुर निवासी 66 वर्षीय किसान गोवर्धन (पिता – दशरथ) ने आज जामपारा सहकारी समिति में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था, जिससे उन्हें केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। गोवर्धन ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.29 एकड़ में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 26 क्विंटल धान बेचा। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के अनुसार उन्हेंकुल 68,701 की राशि प्राप्त होगी।उन्होंने कहा कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद- बीज खरीदने, आगामी गेहूं की खेती तथा दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।किसान गोवर्धन ने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी हुई है, जिससे किसानों का समय भी बच रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा मिल रही है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

