0 समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खाद- बीज एवं दैनिक जरूरतों में
कोरिया, 18 नवंबर (आरएनएस)। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम रटगा निवासी 31 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह (पितादृज्ञान सिंह) ने साख सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने धान खरीदी समिति से ऑफलाइन टोकन प्राप्त किया था। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 82 डिसमिल भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 18.40 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 43,589 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद – बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। सिंह ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

