(कोण्डागांव) प्राकृतिक आपदा पीडि़त के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
कोण्डागांव, 18 नवम्बर कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीडि़त के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम बिंजोली निवासी जयप्रकाश की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी बबीता, माता मनमति, पिता गणेश को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, माकड़ी तहसील के ग्राम तुर्रेबेड़ा निवासी हड़मे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति लखीराम, पुत्र जयसिंह, गोविंद, पुत्री राधा, चांदनी, समली और सोबिला को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

