सुकमा, 18 नवंबर (आरएनएस)। शासकीय नवीन महाविद्यालय, कोण्टा में 18 नवम्बर 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत के तहत के अतंर्गत नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाठ पर नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूद्ध शपथ महाविद्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वंयसेवकों ने शपथ ग्रहण किया गया। संस्था के प्राचार्य डी सुरेश बाबु द्वारा इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर, अपने परिवार एवं पर्यावरण को नशीले पदार्थों से दूर रखने के लिये पहले स्वंय नशामुक्त हो तत्पश्चात नशा से पीडि़तों से संपर्क कर उसे नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्ति के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर प्रो. शशिकान्त ध्रुवे कार्यकम अधिकारी (रासेयो), प्रो. दुष्यंत कुमार, अतिथि व्याख्यातागण मुकेश कुमार पटेल, रोहित कुमार जांगड़े, शोभा क्षत्रिय, योगिता मरकाम, कुशलराम, अमित मण्डल, चांदनी मरकाम रोहिणी चौरे सहित सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

