सुकमा, 18 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है अब उन्हें जीवन प्रमाण बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की है।केंद्र सरकार और राज्य शासन के संयुक्त सहयोग से शुरू इस डिजिटल अभियान के तहत पेंशनर घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र तैयार कर सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित, सरल और पारदर्शी बताई जा रही है डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत दिनांक 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक संचालित होगा इस दौरान पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी जाएगी।संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय रायपुर के निर्देश पर सुकमा जिला प्रशासन की ओर से दिनांक 21 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को जनपद पंचायत छिन्दगढ़ के सभाकक्ष में दोपहर 02 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें समस्त बैंकों के प्रबंधक एवं कर्मचारीगण तथा पेंशनर कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारीगण की उपस्थिति रहेगी।जिला सुकमा सबनोडल ऑफिसर शोभाराम ध्रुव कोषालय अधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को सरल, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की सुविधा न हो।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

