0-पात्र मतदाता न छूटें और अपात्र नाम हटें-जामयांग त्सेरिंग नामग्याल
दुर्ग, 18 नवंबर (आरएनएस)। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) कार्यक्रम को लेकर भाजपा दुर्ग संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लेह-लद्दाख के पूर्व सांसद एवं स्ढ्ढक्र के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा निर्धारित समयसीमा में शत–प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री/उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश मंत्री रंजना साहू, संध्या परघनिया, जितेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अमित साहू, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अवधेश चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।
-ज्ज्किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे, अपात्र का नाम जरूर कटेज्ज्-नामग्याल
अपने मुख्य संबोधन में जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कहा कि स्ढ्ढक्र कार्यक्रम केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं बल्कि चुनावी पारदर्शिता और संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि स्ढ्ढक्र ने वहां परिणामों को सकारात्मक दिशा दी।
उन्होंने कहा च्च्हमारा लक्ष्य स्पष्ट है-पात्र मतदाता न छूटे और अपात्र नामों को हटाना अनिवार्य है।ज्ज् च्च्मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियां, शहरों में तेज विस्थापन, मृतकों के नाम बने रहना और घुसपैठियों द्वारा गलत तरीके से नाम जोडऩा बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान एसआईआर से होगा।ज्ज् उन्होंने बीएलएस को सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें।
कोई चूक न होज्ज्-भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि स्ढ्ढक्र कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़े तथा अपात्र व्यक्तियों की प्रविष्टियों को अवश्य हटाया जाए। बैठक का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया तथा आभार प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित ..
बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमननी, शताब्दी पांडेय, पुरुषोत्तम देवांगन, अजय साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी, बिसेसर दास साहू, दिलीप वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, विक्रांत सिंह, विनोद खांडेकर, भरतलाल वर्मा, गीता घासी साहू सहित विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों के बीएलएवी, बीएसएडब्ल्यू तथा समस्त अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसआईआर की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
0

