० साहू ने धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद
० मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों से हो रही है धान खरीदी
रायपुर, 18 नवम्बर (आरएनएस)। प्रदेश में किसानों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरूप धान खरीदी समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम रीवा एवं ग्राम भिलाइ के समृद्ध किसान द्वारिकाप्रसाद साहू बड़े प्रसन्न हैं। उनके खेतों में उपज अच्छी हुई और बड़े ही अच्छे से अपना धान बेच पा रहे हैं। वे कहते हैं कि उनकी खुशी तब और दुगुनी हो गई जब धान बेचने के दो घंटे के भीतर ही भुगतान राशि उनके खाते में आ गई। वे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहते है कि यह मुख्यमंत्री विष्णु का सुशासन है। उनकी घोषणा के अनुरूप किसानों को लाभ मिल रहा है और बिना किसी अड़चन के भुगतान भी हो रहा है। श्री साहू ने बताया कि उनके परिवार के पास दो गांव मिलाकर 100 एकड़ खेत हैं जिसमें उन्होंने धान बोया था। खरीदी होने के साथ पहले दिन उन्होंने रीवा में साढ़े तीन सौ क्विंटल और भिलाइ में सौ क्विंटल धान बेचा था। खरीदी की प्रक्रिया अच्छे से पूर्ण हुई और खरीदी की राशि उनके खाते में आ गई। इसका उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई एवं खेती में करेंगे। उल्लेखनीय है कि विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदा जा रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

