देहरादून,18 नवंबर (आरएनएस)। विधायक निधि के अंतर्गत कौलागढ़ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य एलजी डबराल के घर से पास वाली गली तक कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन के बेहतर साधन उपलब्ध होंगे। निर्माण कार्य कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिल सके। निर्माण कार्य अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, देहरादून द्वारा संपादित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडे, उपाध्यक्ष संतोष कोठियाल, रीता विशाल, सागर गुरुंग, पुष्कर थापा, अभिषेक शर्मा, कमलेश भट्ट, शरद शर्मा सहित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता प्रदान की गई। विधायक सविता कपूर ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सभी आवश्यक विकास कार्य तथा जनहित योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा, जिससे जनता को निरंतर बेहतर सुविधाएँ मिलती रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

