पिथौरागढ़,18 नवंबर (आरएनएस)। घाट पुलिस ने अवैध खनन रोकथाम को चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज चौकी प्रभारी जितेन्द्र सोराडी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने टिप्पर चालक बिशन सिंह निवासी जमराड़ी घाट को रोका। जांच के दौरान चालक बगैर वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करता हुआ मिला। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए टिप्पर सीज किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

