रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। साइकिल से भतीजे के घर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम लगभग 8 बजे उमरूखुर्द निवासी भोला सिंह (65) पुत्र मनोहर सिंह साइकिल से अपने भतीजे के घर जा रहे थे। इसी दौरान वाईपास पहेनिया-कुटरी नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही वृद्ध के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। भोला अपने पुत्रों के साथ खेती करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

