रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। सहकारिता चुनाव में दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति लि. में कोपा वार्ड कोपा की एकमात्र सीट पर सीधा मुकाबला होगा। वार्ड के 413 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 23- 24 फरवरी को समिति के 11 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमें सात वार्ड में संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए जबकि चार वार्डों में चुनाव हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने से आगे की चुनावी कार्रवाई को रोक दिया गया था। नए आदेश के बाद फिर से चालू हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी चारों वार्डों में निर्विरोध संचालक चुन लिए गए। जबकि वार्ड कोपा से निर्विरोध संचालक मौसमी पुत्रवधू चरन सिंह को ग्राम प्रधानी का चुनाव लडऩे से पहले इस्तीफा देना पड़ा था, जिससे कोपा वार्ड की सीट रिक्त हो गई थी। कांग्रेस से गुंजन देवराड़ी व ग्राम प्रधान पति चरन सिंह की पुत्री कामिनी के बीच सीधे मुकाबले में बुधवार को 413 मतदाता भाग्य का फैसला करेंगे। उधर, दिनेशपुर बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति की एक सीट हरिदासपुर के लिए 19 नबंवर को मतदान होगा। हरिदासपुर के 422 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इससे पहले 11 सीटों में से 10 सीट निर्विरोध चयन हुआ है। अब हरिदासपुर सीट से देवाशीष शील, ओमपाल तथा मंजोग सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

