रुद्रपुर,18 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके भगत सिंह कोश्यारी का मंगलवार को जसपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को झूठा बताया। मंगलवार को कोश्यारी भाजपा नेता शीतल जोशी के कार्यालय पहुंचे। भजापाईयों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी ने पत्रकार वर्ता कर कहा कि वह काफी समय बाद वह जसपुर आए हैं। उनका जसपुर से गहरा लगाव है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ की। साथ ही फेसबुक की उस पोस्ट को झूठा बताया, जिसमे दरोगा की तैनाती के लिए रकम लेने की बात कही गई है। उन्होंने साफ किया कि पोस्ट को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। बिहार में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। उत्तराखंड के विस चुनाव में भाजपा तीसरी बार अपना परचम लहराएगी। कोश्यारी ने आसपास के लोगों से भी मुलाकात कर उनके हालचाल जाने। उत्तरांचल स्वच्छकार संघ के महेंद्र राही ने निकायों में सफाई कर्मियों की भर्ती कराने तो मदनपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह ने गांधी पार्क से ठाकुरद्वारा चुंगी तक अतिक्रमण के नाम पर तोडफ़ोड़ न कराने को मांग पत्र सौंपे। यहां जिलाध्यक्ष मनोज पाल, शीतल जोशी गुरताज भुल्लर,डॉ. एमपी सिंह, राजकुमार गुंबर, सचिन, प्रेम सहोता, बाटला, बलराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, मुख्तार सिंह, योगराज सिंह, गौतम गिरी, विनीत चौहान, बिरमल सिंह, भूदेव सिंह, राजेंद्र, डॉ. शंताशु पंडित, खडक सिंह, रवि साहनी आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

