0 कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे और अपात्र व्यक्ति का नाम निश्चित तौर पर कटना चाहिए इसका चिंतन आप सभी को करना है – जामयांग त्सेरींग नामग्याल पूर्व सांसद लेह लद्दाख
दुर्ग, 18 नवंबर (आरएनएस)। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम जो कि देश के 12 राज्यों में चल रहा है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के द्वारा गंभीरता से कार्य कर रही है एस आई आर कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में लेह लद्दाख के पूर्व सांसद एवं एस आई आर के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्सेरींग नामग्याल मुख्य अतिथि में संपन्न हुई आयोजित बैठक में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ,राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ,भाजपा प्रदेश महामंत्री उपाध्यक्ष रामजी भारती ,रंजना साहू भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परघनिया, जितेंद्र वर्मा , प्रवक्ता अमित साहू प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अवधेश चंदेल जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ता के द्वारा एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा अब तक स्ढ्ढक्र में किए गए कार्य की समीक्षा की गई राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा निर्धारित किए गए समय तक कार्य के संपादन का आह्वान किया गया।
आयोजित संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं एस आई आर के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्यसेरींग नामग्याल ने कहा कि आज सभागार में उपस्थित आप सभी को एस आई आर के बारे में कार्यशाला के द्वारा पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त होगी और हमें इसे क्यों करना आवश्यक है इसका रिजल्ट बिहार चुनाव के माध्यम से आपको प्राप्त हो गया बिहार चुनाव में एस आई आर के होने से परिणाम कितना सुखद आया है और यह नहीं होता तो परिणाम असंतोष जनक होता हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमें पता है कि हमें चुनाव कैसे जीतना है बुथ को अगर जीतेंगे तो चुनाव अवश्य जीतेंगे। चुनाव आयोग के द्वारा आज असम में भी एस आई आर करवाने की घोषणा कर दी गई है विपक्षी पार्टी के द्वारा फर्जी नाम जो जुड़वाए गए थे उसे हमें कटवाना है इस कार्य में बीएलए 1 और बीएलए 2 की महत्वपूर्ण भूमिका है भविष्य में होने वाले चुनाव में टिकट किसे मिलती है यह महत्वपूर्ण नहीं है हमें इसे गंभीरता पूर्वक इस कार्य को करना है ताकि हमारा संगठन मजबूत हो सके और भविष्य में चुनाव के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ सके।
पूर्व सांसद जामयांग त्सेरींग नामग्याल ने आगे कहा कि बदलते शहरीकरण में लोगों का तेजी से विस्थापन हो रहा है। यह इसकी एक बड़ी वजह है। दूसरा इसके चलते कई जगहों पर लोगों के मतदाता सूची में दो-दो जगह से नाम दर्ज है। तीसरा मतदाता सूची में मतदाताओं के मृत होने के बाद भी नामों का हटाया न जाना है।चौथी वजह देश के तमाम हिस्सों में गलत तरीके से घुसपैठ करके बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जुड़वा लिया है। एसआइआर के दौरान इन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच हो सकेगी मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी इस कार्य को केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तय किए गए निर्धारित समय अवधि पर पूर्ण करें।
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर संबंधी कार्यक्रम में कोई भी चुक ना हो ऐसा सभी प्रयास करें आप सभी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से ना छूटे कोई अपात्र व्यक्ति का मतदाता पंजीयन ना हो केंद्रीय नेतृत्व इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है और आशा करता हूं आप सभी भी गंभीर रूप से इस पर अपने कार्य का और अपने दायित्व का निर्वाह करेंगे।
आयोजित बैठक का संचालन दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने किया।
आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमननी, शताब्दी पांडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, अजय साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी ,बिसेसर दास साहू, दिलीप वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, राकेश यादव ,देवलाल ठाकुर, वीरेंद्र कुमार साहू, विक्रांत सिंह विनोद खांडेकर भरत लाल वर्मा, गीता घासी साहू, विधानसभा वार ड्ढद्यड्ड1 शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, दिलीप साहू, नवीन पवार ,सौरभ कटझरे ,प्रेमलाल साहू, मदन सेन मनोज तिवारी ज्वाला सिंह हर्षवर्धन तिवारी युवराज सिंह ठाकुर नवल किशोर पांडे शशांक ताम्रकार मुकेश बघेल गुलशन हिरवानी सुनील पाठक जगजीत सिंह लकी नम्रता ठाकुर सोमेश सॉरी भूपेंद्र नायक भरत भूषण ठाकुर हर्षा चंद्राकर अशोक राठी राजीव पांडेय सरिता मिश्रा, मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, शैलेंद्री मांडवी आसिफ अली राहुल पंडित राजा महोबिया रजनीश श्रीवास्तव जय श्री राजपूत सहित बडी संख्या में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
000

